{"_id":"59023da84f1c1b9226c0c0c0","slug":"pashushkasar-escaped-with-stone-pelting-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव कर पशुतस्कर भाग निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव कर पशुतस्कर भाग निकले
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जयनगर बाजार में बुधवार की रात पुलिस पर पथराव करते हुए पशु तस्कर फरार हो गए। चोट लगने से कुछ सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। तस्कर बगैर नंबर की सफेद बोलेरो में सवार थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पांच थानों की पुलिस को लगाया गया था।
सीओ लालगंज एसपी तोमर के मुताबिक बुधवार की रात करीब दो बजे मेहनाजपुर थाने की पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पशु तस्करों की गाड़ी तेजी से गुजरी। बगैर नंबर की सफेद बोलेरो देख पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। देवगांव, मेंहनगर, तरवां और गंभीरपुर थाने की पुलिस भी सक्रिय हो गई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जयनगर बाजार में बैरियर लगाकर मेंहनगर, गंभीरपुर और तरवां थाने की पुलिस उनके आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद पल्हना बाजार से मेंहनगर की तरफ बोलेरो तेजी से भागी।
दोनों थानों की पुलिस इनके पीछे लग गई। जयनगर बाजार में बोलेरो पुलिस की बैरियर तोड़ते हुए आगे निकल गई। कुछ दूर पर जाने के बाद बोलेरो रुक गई। उसमें से चार से पांच लोग उतरे और पुलिस पार्टी पर पथराव करने लगे। पुलिस अपना बचाव कर रही थी, उधर, बोलेरो सवार फरार हो गए। चोट लगने से कुछ सिपाही मामूली रुप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि पुलिस बोलेरो सवारों का पता लगाने में जुटी हुई है।