{"_id":"59135c5a4f1c1bba48850ab9","slug":"looted-one-lakh-cash-seven-lakh-jewelery-from-sarraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से एक लाख नगद, सात लाख के आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से एक लाख नगद, सात लाख के आभूषण लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी लूट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर कंचनपुर बाजार में आभूषण की दूकान से बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक लाख रुपये नगद और सात लाख रुपये मूल्य का आभूषण लूट लिए और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। दिनदहाड़े लूट से बाजार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी सिटी शकील अहमद खां मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ लालगंज के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है।
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाने के सतरजहांपुर गांव के मनोज वर्मा का एक मकान तरवां थाने के नरायनपुर कंचनपुर बाजार में भी है। उसी में उनकी आभूषण की दूकान भी है। मनोज के मुताबिक बुधवार की दोपहर ढाई बजे वे दूकान में बैठे हुए थे, तभी एक बाइक से तीन बदमाश मुंह बांधे वहां पहुंचे। उनमें एक बाइक पर बैठा रहा दूसरा दूकान के बाहर खड़ा हो गया और तीसरे ने दूकान में घुस कर उन्हें तमंचा सटा दिया।
इसके बाद दूकान में रखे एक लाख रुपये नगद और करीब सात लाख के आभूषण समेटकर निकल गया। तभी दूकान के बाहर खड़े बदमाश ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और तीनों बाइक से फरार हो गए। उधर, लूट और फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। पीड़ित मनोज वर्मा ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एएसपी सिटी शकील अहमद खां ने बताया कि बदमाश कितने का माल ले गए हैं। अभी सही जानकारी नहीं हो सकी है, न ही तहरीर मिली है। अंदाजा है कि करीब तीन से चार लाख का सामान गया होगा। सही जानकारी तहरीर मिलने पर ही होगी। घटना के खुलासे के लिए सीओ लालगंज के नेतृत्व में तरवां, मेहनाजपुर और क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीम का गठन किया गया है।