{"_id":"57ffc2824f1c1bc67b28fcc6","slug":"killing-the-two-crooks-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने आए दो बदमाश दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या करने आए दो बदमाश दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहनियापुर गांव निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने आए दो शूटरों को ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बदमाशों से अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए पूछताछ कर रही है।
जहनियापुर गांव निवासी वजीर हसन उर्फ अल्लन का भाई सगीर गांव का प्रधान हैं। बुधवार को मोहर्रम के अवसर पर जुलूस में शामिल होने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण अल्लन के दरवाजे पर मौजूद थे। इसी दौरान अल्लन को अपने घर के बाहर दो युवक संदिग्धाहाल में दिखे। शक होने पर अल्लन ने उन दोनों को अपने पास बुलाया तो वे भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा किया। तभी बदमाशों ने फायर कर दिया। लेकिन ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
मौके पर पहुुुंची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने बदमाशों को थाने में ले आई। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह कुख्यात बदमाश के शूटर हैं। उसी के इशारे पर अल्लन की हत्या करने यहां आए हुए थे। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों से अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।