{"_id":"5707fd744f1c1b0e72c8113a","slug":"goons-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान पांच लुटेरे धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चेकिंग के दौरान पांच लुटेरे धराए
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधरापुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर सीलनी नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन तमंचा, पांच कारतूस और छह मोबाइल बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार लुटेरों में अमरदीप यादव और आशीष यादव कप्तानगंज थाने के कल्यानपुर गांव, रोहित मिश्रा निजामाबाद थाने के भीरु की पुलिया चकदोदा, अजय यादव तहबरपुर थाने के सोढनी और राकेश यादव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौडिय़ा गांव का निवासी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि एसओ कंधरापुर दीनानाथ पांडेय गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे सीलनी पुल के पास वाहन चेक कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार बदमाश उधर से गुजरे। पुलिस के रोकने पर वे बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि वे अपने किसी रिश्तेदार या परिचित की बाइक मांगकर ले जाते हैं। क्षेत्र की रेकी करके शाम को घटना को अंजाम देते हैं। अब तक लुटेरों ने कंधरापुर और एक कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के पास से मिले मोबाइल का डिटेल खंगाला जा रहा है।