{"_id":"58a73ae44f1c1b815fd842d7","slug":"driver-helper-hostage-looted-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक, खलासी को बंधक बना लूटा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक, खलासी को बंधक बना लूटा ट्रक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के पास बुधवार की रात चालक और खलासी को बंधक बनाकर कार सवार बदमाश आठ हजार रुपये नगद, दस हजार रुपये का चेक और ट्रक लूट ले गए। इन दोनों का हाथ, पैर बांधकर रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास फेंक दिया। राहगीरों की मदद से मुक्त होने के बाद चालक ने ट्रक मालिक को सूचना दी। उसने गुरुवार को जहानागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पहले तो मामला सीमा विवाद में उलझ गया। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जहानागंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच पड़ताल की जा रही है।
बिहार के बक्सर जिले के जंसरनगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी अशोक सिंह का ट्रक बक्सर जिले के भोजपुर गांव निवासी सफउल्लाह चलाता है। यही का रहने वाला इश्तेयाक खलासी है। बुधवार की रात ट्रक चालक और खलासी अकबरपुर जिले में ट्रक से चावल उतारकर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रक कंधरापुर थाना क्षेत्र के आगे बढ़ा कि उसके पीछे कार सवार तीन लोग लग गए।
बदमाश जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के सीवान में ओवरटेक कर ट्रक को रोकवा लिया। चालक और खलासी का हाथ, पैर बांधकर ट्रक में बैठा लिया। बदमाश चालक के पास मौजूद आठ हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये का चेक भी ले लिया।
विज्ञापन
बदमाश चालक और खलासी को रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के आगे इन दोनों को ट्रक से नीचे फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से चालक और खलासी ने अपना हाथ और पैर खोलवाया। इसके बाद, घटना की सूचना ट्रक मालिक अशोक सिंह को दी। गुरुवार को ट्रक मालिक अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और जहानागंज थाने में तहरीर दी लेकिन जहानागंज थाने की पुलिस घटनास्थल रानी की सराय थाना क्षेत्र बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।
अशोक रानी की सराय थाने में पहुंचे तो वहां की पुलिस ने जहानागंज थाने पर वापस जाने को कहा। अंत में अशोक ने पुलिस अधीक्षक नगर से मुलाकात की। एसपी सिटी के निर्देश पर जहानागंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।