{"_id":"574892ef4f1c1b4407691494","slug":"be-arrested-on-warrant-rowdy-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंट के आधार पर गिरफ्तार होंगे उपद्रवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंट के आधार पर गिरफ्तार होंगे उपद्रवी
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद और सरायमीर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो समुदाय के बीच हुई हिंसक घटना में चिह्नित किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर वारंट जारी करने का आग्रह किया है क्योंकि आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य, सबूत होने के बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते ठीक से कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव में 14 मई की रात मामूली बात पर दो समुदायों के बीच हिंसक घटना हुई थी। इस दौरान तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी हुई थीं। क्षेत्र के फरिहां बाजार, नंदाव मोड़, खानपुर, फरीदाबाद, संजरपुर आदि क्षेत्रों में उपद्रव की घटनाएं हुईं। हालात नियंत्रण में करने के लिए एडीजी कानून एवं व्यवस्था दलजीत चौधरी को यहां कैंप करना पड़ा था। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते मामला शांत हो गया।
हालात काबू में करने के लिए सेना के जवान के अलावा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी लगानी पड़ी। दो दिनों तक चला विवाद शांत होने के बाद पीड़ितों की तरफ से निजामाबाद और सरायमीर थाने में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए। इसमें करीब 14 सौ लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस घटना के मुख्य आरोपियों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजवाने में सफल रही। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में तमाम तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजनीति के चलते पुलिस दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर पा रही। ऐसे में वीडियो फुटेज, फोटो, गवाह आदि के जरिए पहचाने गए आरोपियों की सूची तैयार कर वारंट के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेजी है। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया पर्याप्त साक्ष्य, सबूत होने के बाद भी कई आरोपी अपने को निर्दोष बता रहे हैं। उन्हें बचाने के लिए तरह-तरह के दवाब बनाए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर चिह्नित आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। अदालत में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।