{"_id":"591b42084f1c1b8a51f231a4","slug":"arrested-with-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
arresting
मेहनगर थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल को जौनपुर के गल्ला व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लूट की नकदी भी बरामद की।
बताते चलें कि जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के नरहन निवासी गल्ला व्यवसाई अतुल कुमार गुप्ता 20 अप्रैल को मेंहनगर क्षेत्र में वसूली के लिए आया था। क्षेत्र से तगादा करके जब वह बोलेरो से गोसाई की बाजार नहर मार्ग से होते हुए लालगंज की ओर जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर व्यवसायी को आतंकित कर उसके पास मौजूद एक लाख 20 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी ग्रामीण सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना को क्षेत्र के ही कुछ अपराधी प्रवृत्ति के युवकों ने अंजाम दिया है। व्यवसायी की रेकी मेंहनगर कस्बा निवासी बिलाल अहमद द्वारा की गई जो घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुखबिरों का सहारा लिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह एसओ सारनाथ सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल एक आरोपी कस्बे के जयनगर तिराहे पर मौजूद है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी अबू सुफियान उर्फ सोनू पुत्र सद्दाम मेंहनगर कस्बे का निवासी है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूट का ढाई हजार रुपए बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस को बताते हुए जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।