फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो दूकानों का ताला तोड़कर चोरी

दो दूकानों का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दो दूकानों का ताला तोड़कर चोरी
सरायमीर । कस्बे के सब्जी मंडी मुहल्ले में स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात भीतर घुसे और नगदी सहित हजारो रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बे के मोहल्ला नई बाजार निवासी राम सहाय पुत्र सहदेव मौर्या और निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव निवासी प्रताप पुत्र सुखई की कस्बा सरायमीर के मोहल्ला सब्जी मंडी में आलू, लहसुन, प्याज की दुकान है। दोनों दुकानदार प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात लगभग आठ बजे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर राम सहाय की दुकान से 22 हजार रुपये नगद और प्रताप मौर्या की दुकान 26 हजार रुपये और सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed