फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत
अहरौला/बलरामपुर (ब्यूरो)। संदिग्धाहाल में आग लगने से झुलसी दो महिलाओं की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने इनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत महिलाओं में से एक के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी पूजा (24) पत्नी दिनेश गुप्ता बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए हुए थे। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह पूजा की मौत हो गई। पूजा का मायका अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में था। वह मुन्नीलाल गुप्ता की बेटी थी। करीब दो वर्ष पूर्व पूजा की शादी दिनेश के साथ हुई थी। लेकिन वह मां नहीं बन सकी थी। पूजा की मौत के बाद उसके पिता मुन्नीलाल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसी क्रम में आग से झुलसकर मरने वाली दूसरी महिला किरन देवी (28) पत्नी तिलकधारी थी। वह अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के बंदेपुर गांव की रहने वाली थी। 21 जुलाई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किरन झुलस गई थी। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed