{"_id":"5cc1f403bdec2217210e8b5c","slug":"71556214787-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन दुकानों का ताला चटका लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आधा दर्जन दुकानों का ताला चटका लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने आधा दर्जन दुकानों का ताला चटका कर लाखों का माल पार कर दिया। एक दुकान पर तो चोर ऑल्टो कार से पहुंचे थे, जिन्हें राहगीर ने देखा और थाने पहुंच कर सूचना भी दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।
जीयनपुर कस्बा निवासी अंबिका प्रसाद जायसवाल की मेन रोड पर ही मेडिकल हॉल है। रोज की भांति वह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गये। देर रात काली रंग की ऑल्टो कार सवार पांच चोर मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ गल्ले में रखे 40 हजार नकदी के साथ ही कुछ कीमती सामान व दवाएं आदि भी उठा ले गये। चोर जब घटना को अंजाम दे रहे थे तो साइकिल से एक राहगीर गुजर रहा था। उसे कुछ शक हुआ तो वह साइकिल घूमा कर कार के पास पहुंचा। इस पर बाहर पहरेदारी कर रहे चोरों ने उसे गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया। किसी तरह वह बच गया, लेकिन उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। उसने रात में ही थाने पर पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जब तक सक्रिय होती तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे। इसके साथ ही चोरों ने जीयनपुर कोतवाली के पकवाइनार चौक स्थित सुनील प्रजापति के मिठाई की दुकान से चार हजार नकद व 20 हजार के कोल्डड्रिंक समेत 30 हजार के सामान उड़ा दिए। इसके अलावा दीपक पुत्र श्याम कुमार की मोटर मैकेनिक की दुकान का ताला तोड़ कर आठ हजार नकद समेत 38 हजार का सामान, रामलखन के किराने की दुकान से 15 सौ नकद के साथ ही 35 हजार का सामान उठा ले गये। चोरों ने बाढू के टेंट हाऊस का भी ताला चटकाने का प्रयास किया। पीड़ितों ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दी है।