फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किराया मांगने पर कंडेक्टर को मारी गोली

किराया मांगने पर कंडेक्टर को मारी गोली

Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
किराया मांगने पर कंडेक्टर को मारी गोली
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा के समीप गुरुवार की रात साढ़े दस बजे सरकारी बस में सवार हुए युवक से कंडेक्टर ने किराया मांगा तो वह उसे गोली मार दिया। पैर में गोली लगने से घायल कंडेक्टर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल कंडेक्टर महेशमणि मिश्रा (22) पुत्र उमापति है। वह प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव का निवासी है। मुंगराबादशाहपुर डिपो में कंडेक्टर के पद पर तैनात है। महेशमणि गुरुवार को अपने डिपो की बस लेकर गोरखपुर गया था। वहां से इलाहाबाद जाते समय रास्ते में जीयनपुर बाजार के समीप स्थित एक ढाबे पर चाय नाश्ते के लिए बस रोका। करीब साढ़े दस बजे बस ढाबे से रवाना हुई। ढाबे से ही बस में एक युवक सवार हुआ। कंडेक्टर ने युवक से किराया मांगा तो वह नाराज होकर कंडेक्टर के पैर में गोली मार दिया। दाहिने पैर में गोली लगने से कंडेक्टर घायल हो गया। जबकि मनबढ़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल कंडेक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि कंडेक्टर महेशमणि मिश्रा की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed