फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सात महिला, युवती और किशोरी का चोटी कटा

सात महिला, युवती और किशोरी का चोटी कटा

Fri, 18 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सात महिला, युवती और किशोरी का चोटी कटा
आजमगढ़। जिले में चोटी कटने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते चौबीस घंटे के भीतर सात महिला, युवती और किशोरी का चोटी कटने की सूचना है। चोटी कटने के बाद बेहोश हुई इन महिलाओं को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

और वह बेहोश हो गई। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी पुष्पांजलि (25) पत्नी पल्टू और तरुली (45) पत्नी शिवचंद की बुधवार की रात करीब आठ बजे चोटी कट गई। इन्हें सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य घटना में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी कांति देवी (35) पत्नी त्रिभुवन की गुरुवार की दोपहर चोटी कट गई, जबकि इसी थाना क्षेत्र के शहरीबंधा गांव निवासी चंदा (18) पुत्री हनुमान, बहादुरपुर गांव निवासी प्रियंका (17) पुत्री गोरेलाल की भी चोटी कटने की सूचना है। इन्हें सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी बबीता (18) पुत्री तीरथ राम बुधवार की रात कमरे में सोई थी। गुरुवार की सुबह उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। बबीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोदईपुर गांव निवासी रेखा (33) पत्नी मूलचंद और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव निवासी सरोजा (36) पत्नी दीपनरायन की बुधवार की रात चोटी कट गई। इन्हें सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं सरायमीर के राजापुर सिकरौर निवासी शमा परवीन (15) पुत्री अरकम मौसा कुद्दूस के घर मोहल्ला पुनापोखर आई थी। बुधवार रात में सोई थी। सुबह उठी तो चोटी कटी पड़ी थी। वहीं, संजरपुर गांव में मारिया बानो (14) पुत्री असदुल्लाह गुरुवार को एक बजे स्कूल से आकर खाना खाने के बाद सो गई। उठी तो देखा कि चोटी कटी हुई है। दोनों गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार चोटी कटने की अफवाह के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांव में महिलाएं अपने घर के सामने नीम की पत्ती और हाथ का पंजा बनाकर दरवाजे पर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं अहरौला संवाददाता के अनुसार शमशाबाद में गुरुवार शाम पांच बजे वंदना यादव पुत्री चुन्नी यादव बरसाती गंज इंटर कॉलेज से पढ़कर घर लौटी थी। छत पर कपड़े फैलाने गई। उसी समय उसकी चोटी कट कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed