{"_id":"59690f504f1c1b8c6a8b46fc","slug":"61500057424-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से अतीक को मौत के सिवा कुछ नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब से अतीक को मौत के सिवा कुछ नहीं मिला
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। सऊदी अरब के नजरान शहर में मंगलवार की रात आग से झुलसकर मरने वाले अतीक अहमद के घर दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। घर से सिर्फ रोने की आवाजें सुनाई देती रहीं। शुक्रवार को अपने नौ दिन के बेटे को गोद में लिए अतीक अहमद की पत्नी ने बिलखते हुए बताया कि जब-जब रुपये कमाने के चक्कर में अरब गए, तब-तब किन्ही कारणों से उन्हें भागकर आना पड़ा। अंत में मौत के सिवा कुछ भी नहीं मिला। वहीं बूढ़ी मां का रो-रोकर हाल बेहाल है।
अतीक अहमद की पत्नी नसरीन बानो ने बताया कि उसके पति तीन वर्ष पूर्व रुपये कमाने के लिए सऊदी अरब के नजरान शहर में गए। पहली बार वह डेढ़ वर्ष बाद घर आए। चार महीने रहने के बाद पुन: सऊदी गए। लेकिन पड़ोसी देश की तरफ से बमबारी करने से घर लौट आए। 17 अप्रैल को 2017 को पुन: सऊदी अरब गए तो इस बार उनकी मौत ही हो गई। अतीक अहमद तीन भाईयों में छोटा था। वह चार बच्चों का पिता था। उसका बड़ा बेटा नाबिद (11), मो. फैसल (7), बेटी फरहीन (4) और छोटा बेटा नौ दिन का है। अतीक की पत्नी नसरीन बानो ने बताया कि उसके जेठ सऊदी में ही रहते हैं। लेकिन वह अतीक से काफी दूर रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को वह अतीक की लाश खोजने के लिए वहां पहुंचे हैं। लेकिन अभी तक शव मिला नहीं है। उधर होनहार बेटे अतीक की मौत के बाद उसकी बूढ़ी मां सबुजनबानो का हाल बेहाल है।