फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6.43 lakh in bank robbery

बैंक से 6.43 लाख की लूट

Sat, 01 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 01 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 6.43 lakh in bank robbery
महिला का आरोप, बेटे के प्राध्यापक बनने से पहले से दे रहा है संबंध बनाने का दबाव - फोटो : amar ujala
रग्घूपुर डिप्टी की छावनी बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार की दोपहर तीन बदमाश कैशियर को तमंचा दिखाकर 6.43 लाख रुपये लूटकर बाइक से महराजगंज बाजार की ओर भाग गए। जाते समय हवाई फायरिंग भी की। दिनदहाड़े वारदात से अफरातफरी मच गई। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन


महराजगंज-बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर स्थित रग्घूपुर डिप्टी की छावनी बाजार स्थिति बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार को मैनेजर कौशलेश कुमार यादव, कैशियर मुकेश सिंह, चपरासी पंकज और एटीएम के निहत्थे गार्ड के अलावा चार खाताधारक खड़े थे। बैंक का शस्त्रधारी गार्ड छुट्टी पर था। करीब बारह बजे एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। एक बाहर खड़ा हो गया, जबकि भीतर घुसते ही दो बदमाशों ने नकाब लगाकर तमंचा निकाल लिया और गार्ड समेत सभी को मैनेजर के केबिन में इकट्ठा कर चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन


एक बदमाश ने कैशियर को तमंचा सटा दिया। इसके बाद बाहर खड़ा बदमाश भीतर घुसा और काउंटर पर रखा बाक्स उठा लिया। उसमें छह लाख, 43 हजार, 148 रुपये थे। फिर तीनों बदमाश बाहर निकले और हवा में फायर करते हुए बाइक से महराजगंज बाजार की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी कुंतल किशोर और दूसरे अफसर फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए बैक के सीसीटीवी फुटेज देखे। उसे सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओ महराजगंज और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लगाया गया है।  - कुंतल किशोर, एसपी

मैनेजर के अलार्म बजाने से बच गए और रुपये : बैंक लूट में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर शाम तक इधर-उधर छापेमारी कर रही थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि घटना के समय मैनेजर ने अलार्म बजा दिया। जिससे बदमाश घबराकर इतनी ही रकम लेकर भाग गए।


यदि यही अलार्म पहले बजा दिया गया होता तो शायद बदमाश यह भी नहीं ले जा पाते। रग्घूपुर डिप्टी की छावनी बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा से प्रतिदिन पंद्रह से बीस लाख रुपये का कारोबार होता है। रुपयों को सुरक्षित रखने के लिए कैश चेस्ट बना है। जिसमें बीस से पच्चीस लाख रुपये हमेशा रहते हैं। शुक्रवार को बैंक अपने निश्चित समय पर खुला। दोपहर करीब पौने बारह बजे बैंक के चार कर्मचारियों के अलावा चार ग्राहक भी मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बैंक के भीतर घुसे। इसी बीच मौका पाकर मैनेजर ने इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। सायरन बजने से बदमाश घबरा गए और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed