{"_id":"6002f4d09836f30dcf5018e4","slug":"50-thousand-prize-crooks-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, नौ जनपदों में 15 लूट की वारदातों में है वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, नौ जनपदों में 15 लूट की वारदातों में है वांछित
Sat, 16 Jan 2021 09:23 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर नौरसिया नहर के पास शनिवार शाम साढ़े पांच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश कृष्णानंद विश्वकर्मा उर्फ मिंटू घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह अहरौला में पेट्रोल पंप लूट व जेल के सिपाही को गोली मारने में वांछित था। उसके पास से मुंबई से चोरी अपाचे बाइक, एक पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस व खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिले के दोस्तपुर में पुलिस ने शनिवार दिन में कुछ बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया पर वे वहां से निकल भागे। बाद में सरायमीरपुर पुलिस को इनमें से एक बदमाश की लोकेशन मिली। उसका पीछा करते पुलिस टीम तरवां क्षेत्र में पहुंच गई और तरवां पुलिस की मदद से बदमाश को परमानपुर नौरसिया नहर के पास घेर लिया।
विज्ञापन
दोनों ओर से हुई फायरिंग में कृष्णानंद विश्वकर्मा उर्फ मिंटू निवासी तरवां घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 50 हजार का इनामी है।
विज्ञापन
इस पर डकैती के चार, लूट के 15 व हत्या के तीन मुकदमे दर्ज है। यह कुछ दिनों पूर्व अहरौला में पेट्रोप पंप पर हुई लूट में भी शामिल था। वहीं जेल के सिपाहियों पर फायर करने में भी इसका नाम प्रकाश में आया था।