{"_id":"5b649b714f1c1b8d3e8b4ef6","slug":"41533320049-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने पहुंचे फर्जी जेई को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चेकिंग करने पहुंचे फर्जी जेई को ग्रामीणों ने पीटा
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र में चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने वाले फर्जी जेई गुरुवार की शाम लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने जब जेई की पिटाई शुरू कर दिया तो उसके साथ गई फर्जी टीम भी मौके से फरार हो गयी। फर्जी जेई भी किसी तरह जान बचा कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बन कर जम कर अवैध वसूली की जा रही है। गुरुवार की शाम क्षेत्र के हुंसेपुर, पिपरीख् लखनपुर और अतरैठ गांव में लाइनमैन और ठेकेदार खुद को बिजली विभाग का जेई बताते हुए जांच के लिए पहुंचे। फर्जी जेई ने एक स्थान पर ओवरलोडिंग की बात कहते हुए उपभोक्ता से पांच हजार रुपये की डिमांड कर दी। फर्जी जेई की इस कवायद पर ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने उसका नाम पूछा तो उसने शंकर बताया। शंकर नाम के जेई को ग्रामीण पहले से ही पहचानते थे। जिससे ग्रामीणों का शक पुख्ता हो गया और ग्रामीण एकजुट होकर फर्जी जेई और उसकी टीम को दौड़ा लिये। जेई की जमकर पिटाई भी की गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फर्जी जेई और उसकी टीम के लोग किसी तरह जान बचा कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। एसडीओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि जेई शंकर गुरुवार को किसी काम से आजमगढ़ थे। ऐसे में निश्चित तौर पर जांच करने पहुंचा जेई फर्जी रहा होगा। वैसे मामले की जांच की जा रही है, यदि इसमें किसी विभागीय कर्मी की संलिप्तता मिली तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा।
विज्ञापन