{"_id":"5b2402de4f1c1baf6e8b845c","slug":"41529086686-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद शुरू हुआ बचने बचाने का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद शुरू हुआ बचने बचाने का खेल
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के ओस्ती बाजार में बने स्पीड ब्रेकर पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो के उछलने से हुई चार लोगों के मौत के बाद इनके घर में कोहराम मचा है। वहीं घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को इस मामले में बचने और बचाने का खेल शुरू हो गया। चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाली स्कार्पियो के मालिक ने कहा कि गाड़ी में रखा उसका करीब 20 लाख रुपये गायब हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि बचने के लिए वे लोग झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। जौनपुर जिले के नगर पंचायत खेतासराय के चेयरमैन के पिता अब्दुल बहाव (66), अपने साथ मो. दाउद (70) सहित अन्य के साथ स्कार्पियो से गुरुवार की दोपहर सरायमीर की तरफ आ रहे थे। ओस्ती बाजार में बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार स्कार्पियो उछल गई और सामने से आ रहे आटोरिक्शा, बाइक, साइकिल और ठेला में टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कार्पियो चालक फरार हो गया। जबकि स्कार्पियो में बैठे अब्दुल बहाव और मो. दाउद घायल हो गए। जबकि ओस्ती गांव निवासी आटोरिक्शा चालक विनोद यादव, दीदारगंज थाने के दुबावां गांव निवासी एक बाइक पर सवार प्रमोद यादव, राजेश (18) पुत्र फेंकू और दूसरी बाइक पर सवार फूलपुर कोतवाली के यूसुफपुर खानपुर गांव निवासी शांतिभूषण उपाध्याय (43) की मौत हो गई। जबकि दुबावा गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा (18), ओस्ती गांव निवासी अशोक यादव (28) घायल हो गए। घटना के संबंध में ओस्ती बाजार निवासी हरिराम यादव ने स्कार्पियो गाड़ी मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलने पर स्कार्पियो मालिक थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि गाड़ी में रखा करीब 20 लाख रुपये गायब हो गया। जिसे लेकर वे लोग आजमगढ़ ट्रक खरीदने जा रहे थे। वहीं थानाध्यक्ष सरायमीर मनोज सिंह का कहना है कि घटना के समय स्कार्पियो आजमगढ़ से जा रही थी, ऐसे में रुपये गायब होने वाली बात बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी रची गई है।
घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाजार के लोगों ने ही राहत और बचाव का कार्य किया। ऐसे में यदि 20 लाख गायब होने की बात की जा रही तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि पैसा कहां से और किस मद का आया हुआ था। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाजार के लोगों ने ही राहत और बचाव का कार्य किया। ऐसे में यदि 20 लाख गायब होने की बात की जा रही तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि पैसा कहां से और किस मद का आया हुआ था। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन