{"_id":"5a95a5ba4f1c1b78028b6dc1","slug":"41519756730-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अमलदरामद करा झाड़ी की जमीन पर जमाया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अमलदरामद करा झाड़ी की जमीन पर जमाया कब्जा
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अभयपुर गांव में 10.707 एकड़ बंजर, नवीन परती, ऊसर और ताल की जमीन पर कब्जे के मामले में एसओसी से जिलाधिकारी से उक्त मामले में लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में 10.707 एकड़ बंजर, नवीन परती, ऊसर और ताल की जमीन पर हुए कब्जे को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जांच एसओसी श्रीप्रकाश राय को सौंपी। जांच के दौरान एसओसी ने पाया उक्त भूमि जिस पर श्रीराम आदि का कब्जा है। वह जमीन गांव के बंजर, नवीन परती, ऊसर और ताल के खाते की जमीन है। इस एसओसी ने जिलाधिकारी से उक्त भूमि से लाभार्थियों के नाम को खारिज कर उसे ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने संस्तुति की है। जिलाधिकारी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
वहीं फूलपुर तहसील के तरकुलहा गांव में पूर्व विधायक पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच के दौरान पाया गया कि जमीन झाड़ी और जंगल की है। इसका कुल क्षेत्रफल तीन एकड़ 304 कड़ी है। इस मामले में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले और उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पहले से ही उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है। यह जमीन झाड़ी और बंजर की कैसे हो सकती है। इस पर जिलाधिकारी ने एसओसी को बुलाकर उन्हें जमीन के अभिलेख दिखाए और कहा कि वह जल्द से जल्द उक्त भूमि से अपना कब्जा हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद पूर्व विधायक ने एसओसी के साथ बैठकर अभिलेखों का अध्ययन किया।
विज्ञापन
सरकारी जमीन कब्जा कर चला रहे स्कूल
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के खंडौरा और सदर कोतवाली के बबूरा गांव निवासी दो लोग गांव के लाखों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर स्कूल बनाकर चला रहे हैं। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर जमीन की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित गांव के लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
सदर तहसील में तैनात लेखपाल श्यामलाल यादव की तरफ से सोमवार को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें बबूरा गांव नि वासी बसंत राम यादव पुत्र देवनाथ को आरोपित किया है। वहीं पवई थाने में केस दर्ज कराने वाला लेखपाल शशिभूषण सिंह फूलपुर तहसील में तैनात है। उसने पवई थाने में खंडौरा गांव निवासी जयंत कुमार जायसवाल पुत्र तुलसी को आरोपित किया है। दोनों लेखपालों का आरोप है कि आरोपीगण गांव के लाखों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से स्कूल बनाकर चला रहे हैं।