{"_id":"5c378b5bbdec2273a466df32","slug":"31547144027-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। चिरैयाकोट-खरिहानी मुख्य मार्ग पर स्थित जहानागंज थाने के टेल्हुआं गांव के पास गुरुवार की सुबह सड़क पार करते समय अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर किसान की मौत हो गई। वह खेत में फसलों को खाकर नष्ट कर रहे सांड़ को हांकने जा रहा था। घटना के बाद मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने गांव के पास शव रखकर प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम सदर के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। किसान शंकर यादव (65) पुत्र घूरहू जहानागंज थाना क्षेत्र के टेल्हूआं गांव का निवासी था। वह एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। शंकर का मकान चिरैयाकोट-खरिहानी मुख्य मार्ग पर था। सड़क के एक तरफ शंकर का मकान और दूसरी तरफ खेत था। जिसमें वह गेहूं, चना, मटर आदि की खेती किया था। गुरुवार की सुबह शंकर यादव के खेत में सांड़ घुसकर फसल खाकर नष्ट कर रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर शंकर खेत से पशुओं को बाहर निकालने के लिए खेत जा रहा था। इस दौरान वह सड़क पार कर रहा था। तभी उधर से गुजरा अनियंत्रित ट्रक ने शंकर को कुचलकर घायल कर दिया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोग जब तक शंकर को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। शंकर की मौत के बाद गांव के लोग मुआवजे की मांग करते हुए प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर मो. अकमल खां मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जामकर्ताओं की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब डेढ़ घंटे बाद समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।