{"_id":"5c2e508abdec2256c455389b","slug":"31546539146-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बड़े से बड़े मामलों के अपराधी अब आसानी से अदालत से बरी नहीं हो पाएंगे। डीजीपी के निर्देश पर अपराधियों के मुकदमे की पैरवी के लिए अलग से पैरवी सेल का गठन किया गया है। साथ ही टाप 15 अपराधियों को चिह्नित कर इनके मुकदमे की पैरवी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है। टॉप 15 सूची में शामिल बदमाशों के विरुद्ध चार से लेकर 55 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये जेल के भीतर से ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने, रंगदारी मांगने और गवाहों को धमकी देने में माहिर हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पैरवी सेल का प्रमुख काम अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मुकदमों की देखरेख, तारिख और गवाहों की जानकारी देना है। सीओ और थानाध्यक्ष गवाहों की गवाही आदि करवाएंगे। यदि कोई बदमाश गवाहों को तोड़ता या धमकी देता है तो संबंधित अधिकारी के जरिए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
टीम के टॉप 15 बदमाश
जीयनपुर कोतवाली के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी और वर्तमान समय में बलिया जेल में निरुद्ध माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, महराजगंज के हथियागढ़ गांव निवासी जौनपुर जेल में निरुद्ध अमरजीत यादव, सरायमीर कस्बा निवासी बाराबंकी जेल में निरुद्ध रईश, महराजगंज थाने के महेशपुर गांव निवासी गाजीपुर जेल में निरुद्ध अमरेज उर्फ दिनेश यादव हैं। इसके अलावा आजमगढ़ जेल में निरुद्ध महराजगंज के हथियागढ़ गांव निवासी रामजीत यादव, निजामाबाद कस्बा निवासी सचिन पांडेय, शहर कोतवाली के बागेश्वर नगर मुहल्ला निवासी वैभव यादव, तरवां थाने के सरायभोदा गांव निवासी जामवंत यादव, रौनापार थाने के कोलवा गांव निवासी धर्मेंद्र पासी, सिधारी थाने के मूसेपुर गांव निवासी अंगद यादव, जहानागंज के कारीसाथ गांव निवासी पिंटू यादव, तहबरपुर थाने के जमालपुरकाजी गांव निवासी बलवंत यादव उर्फ बाले, महराजगंज थाने के शंकरपुर गांव निवासी निरंजन गौतम, इसी थाने के देवारा तुर्कचारा गांव निवासी सीताराम यादव और मेंहनगर थाने के मालपुर गांव निवासी दीपक यादव का नाम शामिल है।