{"_id":"5984b7984f1c1b23248b45ba","slug":"31501869976-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार की निंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार की निंदा
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों और दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने शुक्रवार को अलग-अलग बैठक कर मुहम्मदाबाद, मऊ के अधिवक्ता के साथ किए गए मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने की घोर निंदा की गई।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तहसील बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद, मऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश दुबे के ऊपर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद और तहसीलदार की उपस्थिति में लेखपाल, कानून गो और चपरासी द्वारा मारे-पीटे जाने की घटना की घोर निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने लेखपाल, कानून गो और चपरासी को निलंबित किए जाने के साथ ही उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग शासन से की। बैठक का संचालन संघ के मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया।
इसी क्रम में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ भवन में महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुहम्मदाबाद, मऊ के साथ घटित घटना की घोर निंदा की गई। पारित प्रस्ताव के तहत अधिवक्ताओं की एक टीम गठित की गई। जिसमें अरविंद पाठक, प्रदीप कुमार मिश्र, बृजेश कुमार यादव एडवोकेट को शामिल किया गया। उक्त टीम मुहम्मदाबाद जाकर घटना की जानकारी हासिल करेगी। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया।