फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आयकर के छापे से व्यापारियों में मचा हड़कंप

आयकर के छापे से व्यापारियों में मचा हड़कंप

Tue, 26 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
आयकर के छापे से व्यापारियों में मचा हड़कंप
आजमगढ़। गोरखपुर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर स्थित दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। सात घंटे से ज्यादा समय तक हुई आयकर विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जमा हो गए। आयकर विभाग के साथ पहुंची पुलिस टीम ने किसी को भी दुकान में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद लगभग 12 बजे आयकर विभाग की टीम नगर के आसिफगंज स्थित रामेश्वर प्रसाद सर्राफ और मातबरगंज स्थित संस्कार मेगा शापिंग माल में छापेमारी की। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। रामेश्वर प्रसाद सर्राफ की दुकान पर इसकी जानकारी लेने के लिए सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों अशोक अग्रवाल, पदमाकर लाल वर्मा, मनोज कुमार बर्नवाल पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से बात की। तो अधिकारियों ने बताया कि सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने आयकर विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। वहीं क्या हो रहा इस बारे में जानकारी के लिए लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने ग्राहकों को भी गेट से बाहर ही रोक दिया। लेकिन सूत्रों की मानें तो टीम द्वारा दुकान के स्टाक की चेकिंग करने के बाद अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद अभिलेखों के आधार पर आभूषणों की तौल कर मिलान की गई। यही कार्रवाई टीम द्वारा संस्कार मेगा शापिंग माल में भी की गई। जहां आभूषणों का मिलान करने के बाद टीम कपड़ों का मिलान करने में जुटी हुई थी। टीम का कोई भी सदस्य कुछ बताने को तैयार नहीं था। सिर्फ इतना ही पता चल सका कि इस टीम में देवरिया, आजमगढ़ और मऊ आयकर विभाग की टीमें शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed