{"_id":"5c34edafbdec2256f6521076","slug":"21546972591-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर महिलाओं का हमला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में पांच जनवरी की शाम ग्राम प्रधान कमलेश सिंह के गनर से गोली चलने से वृद्ध निठूरी गोंड़ की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही प्रधान सहित परिवार के अन्य पुरुष सदस्य फरार हैं। मंगलवार की दोपहर स्कार्पियो सवार एक महिला वकील निठूरी के घर पहुंची। उसके उकसाने पर निठूरी के घर की महिलाओं सहित अन्य लोग प्रधान के घर हमला बोल दिया और दो लड़कियों सहित एक महिला को मारपीटकर घायल कर दिया। देर शाम को घटना के संबंध में मेंहनगर थाने तहरीर दी गई है। घायल होने वालों में पूजा (20) पुत्री कृष्ण मुरारी सिंह, उसकी बहन बबीता (14) और सिंकू देवी (50) पत्नी छेदी सिंह का नाम शामिल है। यह सभी मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव के निवासी हैं। सभी गंजोर गांव निवासी प्रधान कमलेश सिंह के परिवार के हैं। पांच जनवरी को प्रधान कमलेश सिंह के सुुरक्षा गार्ड से गोली चलने से निठूरी की मौत हो गई। घटना के संबंध में निठूरी का बेटा राजेश ने प्रधान कमलेश सहित अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे। मंगलवार की दोपहर स्कार्पियो सवार एक महिला वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता निठूरी के यहां संवेदना व्यक्त करने पहुंची। उसके उकसाने पर निठूरी के पक्ष की महिला और पुरुष प्रधान के घर हमला बोलकर इन तीनों को मारपीटकर घायल कर दिया। पूजा सिंह ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी तो पुलिस पहुंची और मामले में बीचबचाव कर शांत कराया। घटना के संबंध में पूजा ने तहरीर दी। प्रभारी सीओ लालगंज/फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि किसी महिला वकील के उकसाने पर झगड़ा हुआ है। मारपीट होने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।