{"_id":"5bb660ff867a5528c91a53a4","slug":"21538679039-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर (आजमगढ़)। शहर कोतवाली क्षेत्र के नरौली पुल, दीदारगंज थाने के चितारा महमूदपुर और कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल के पास रविवार की रात हुए तीन अलग-अलग हादसों में दो युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य का यहीं पर इलाज चल रहा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी सागर (20) के चचेरे भाई की रविवार को शादी थी। सिधारी थाने के हरवंशपुर मुहल्ले में स्थित पालीवाल गेस्टहाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे सागर अपने पड़ोसी कार्तिक (16) के साथ रोडवेज के पास कोई सामान खरीदकर लौट रहा था। जैसे ही नरौली पुल के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही कार ने कुचल दिया। जिससे सागर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार्तिक को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सागर दो भाई में बड़ा था। चौक पर काफी की दुकान थी।
इसी क्रम में शहर कोतवाली जौनपुर के रहने वाले छन्नू चौरसिया (65) रविवार की रात कहीं निमंत्रण से लौट रहा था। रात करीब दस बजे जैसे ही दीदारगंज थाने के चितारा महमूदपुर गांव के पास पहुंचा कि हादसे का शिकार हो गया। उसकी लाश मौके पर पड़ी हुई थी। दूसरे दिन सोमवार की सुबह गांव वालों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। छन्नू चौरसिया दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
तीसरी घटना में गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर कालोनी के रहने वाले बाकर अली (27) रविवार को अपने मुहल्ले के रहने वाले गुड्डूू, जाफर, राजू और हीरू के साथ अंबेडकर नगर जिले में स्थित मकदूमशाह की दरगाह पर गया था। वापस लौटते समय इनकी आटो जैसे ही कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास पहुंची कि अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से सभी घायल हो गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाकर अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य को मामूली चोट आने से इलाज के बाद घर चले गए। बाकर अली पांच भाइयों में बड़ा था।