{"_id":"5b10421b4f1c1bab6e8b58a1","slug":"21527792155-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी इंट्री करा जमीन कब्जाने वालों पर एफआईआर, कर्मचारी को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी इंट्री करा जमीन कब्जाने वालों पर एफआईआर, कर्मचारी को बचाया
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लालगंज तहसील के कटघर नसरुल्ला में लगभग ढाई एकड़ जमीन अभिलेखों में फर्जी इंट्री करा कब्जाने के मामले में सीआरओ के आदेश पर वाराणसी के सारनाथ निवासी शैलेश कुमार राय ने रामकिशोर, राम किशुन, भानु प्रताप, रामयश और शोभनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता सारनाथ निवासी शैलेश कुमार राय ने आरोप लगाया है कि उसने 2015 में अब्दुल हसन निवासी बसही देवगांव से जमीन बैनामा लिया था। भानु प्रताप, रामकिशोर निवासी मलिकपुर, शोभनाथ निवासी कटघर नसरुल्लाह की अभिलेखागार के कर्मचारियों से साठगांठ है। इन्होंने इसी के सहारे कूट रचना कर सरकारी जमीन हड़पी है। प्रार्थी से भी उगाही की कोशिश की गई। देने से इंकार करने पर कूटरचित अभिलेखों से व्यवधान उत्पन्न करने लगे। आरोपियों ने कूटरचना कर आराजी संख्या 59 (रकबा लगभग ढाई एकड़) को हड़प लिया है। जमीन बंजर है। यही नहीं अभिलेखागार के कर्मचारी से मिलकर फर्जी नकल जारी कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फर्जी नकल जारी करने वाले कर्मचारी को बचा लिया गया है, जबकि तत्कालीन कमिश्नर ने उस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिलहाल कार्रवाई से भूमि हड़पने वालों में हड़कंप मचा है।