फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 08 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल
अंबारी/बलरामपुर (आजमगढ़)। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पुलिस चौकी के पास रविवार की रात हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शादी का कार्ड बांटते समय और बारात से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। बाइक चलाने के दौरान किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव निवासी अरुण राजभर (22) पुत्र रामबुझारत, इंद्रेश (25) पुत्र विनोद और शीतला प्रसाद (22) एक बाइक पर सवार होकर फूलपुर बाजार के पास गई एक बारात में शामिल होने गए थे। रविवार की रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करने लगी। इस दौरान अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इंद्रेश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं शीतला प्रसाद की हालत डाक्टर ने गंभीर बताई है। वही दूसरे हादसे में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी सुभाष राम (45) पुत्र रामप्रकाश के भतीजी की 11 मई को शादी है। भतीजी की शादी का कार्ड बांटने के लिए वह सोमवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। सुभाष के साथ तहबरपुर थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी रिश्तेदार चंदन (20) पुत्र जहंगू भी था। जैसे ही इनकी बाइक कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि अनियंत्रित बोलेरो से टक्कर लग जाने से दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने तक सुभाष की मौके पर मौत हो गई, जबकि चंदन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभाष राम दो बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed