{"_id":"5acbaf554f1c1b556b8b4a5c","slug":"21523298133-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए निकले वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए निकले वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में रविवार की रात घर से शौच करने निकले वृद्ध की सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई के साथ बाजार से शराब पीकर घर लौटा था। वृद्ध के काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे खोजते हुए सिवान में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
खैरुद्दीनपुर गांव निवासी शंकर सोनकर (60) फल-सब्जी का विक्रेता था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम को वह अपने चचेरे भाई बालचंद सोनकर के साथ मिर्जापुर बाजार से शराब पीकर घर लौटा। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, हालांकि मामला शांत हो गया। घर आने के बाद शंकर रात करीब साढ़े नौ बजे शौच करने के लिए सिवान में निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग शंकर को खोजते हुए सिवान में पहुंचे तो वहां घायलावस्था में मिला। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पीएम को भेज दी गई है। रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।