फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पारिश्रमिक मांगने पिटाई का लगाया आरोप, सौँपा ज्ञापन

पारिश्रमिक मांगने पिटाई का लगाया आरोप, सौँपा ज्ञापन

Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पारिश्रमिक मांगने पिटाई का लगाया आरोप, सौँपा ज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाने के अल्लीपुर गांव निवासी गरीब पेंटर को उसका पारिश्रमिक दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
विज्ञापन

पीड़ित पेंटर जुल्मी राम पुत्र रामदेव ने एसपी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उसने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक सप्ताह पूर्व थाने में रंग-रोगन का कार्य किया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि रंग-रोगन का पैसा मांगने पर थाने के एक सिपाही ने उसे मारापीटा और थाने में बंद कर दिया। शाम को पत्नी के विनती पर मुझे छोड़ा गया। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जल्द पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन शुरु करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान पीड़ित के साथ विजय कुमार, मो. अफजल, राजकिशोर सिंह, निशीथ रंजन तिवारी, राजू पंडित, सरफराज, धर्मेद्र सैनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed