फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच सौ आवेदकों से पूछा गया कारण,

पांच सौ आवेदकों से पूछा गया कारण,

Wed, 30 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ आवेदकों से पूछा गया कारण,
आजमगढ़। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले पांच सौ से अधिक लोगों के फार्म एसपी दफ्तर से पुन: संबंधित थानों को भेजकर आवेदक से लाइसेंस पाने का कारण पूछा गया है। इन लोगों का स्पष्ट जवाब सहित पूरा विवरण भरकर पुन: थाने से रिपोर्ट एसपी दफ्तर भेजा जाएगा। जिन लोगों के मामले में गंभीरता दिखेगी। उन्हीं फाइलों को लाइसेंस के लिए आगे भेजा जाएगा। जिन-जिन लोगों के फार्म वापस थाने भेजा गया है। उन लोगों ने इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

आधुनिकता की चकाचौंध में हर कोई शस्त्र लाइसेंस बनवाकर असलहा लेकर चलने का मंशा रख रहा है। जबकि कई लोग अपने जानमाल की रक्षा के लिए लाइसेंस पाने की चाहत रख रहे हैं। असलहे का लाइसेंस बनवाने के लिए संबंधित लोग एड़ीचोटी का जोर लगा दिए हैं। आवेदक किसी तरह से संबंधित थाने की पुलिस को खुश कर अपनी फाइल को आगे बढ़ाए। थाना, सीओ, खुफिया विभाग से होते हुए एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी की स्वीकृति मिलने के बाद लाइसेंस जारी करने के लिए डीएम के यहां भेजा जाता है। एसपी दफ्तर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक करीब 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइसेंस पाने के लिए आवेदन किया है। लाइसेंस पाने वालों में ज्यादातर लोग शौकिया लाइसेंस ले रहे हैं। जबकि कई लोग इसके जरिए नौकरी करने, अपने जान की सुरक्षा के लिए भी पाना चाहते हैं। इस प्रकार के अधिक आवेदन आने पर एसपी बबलू कुमार आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि जिन-जिन लोगों द्वारा शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया। उनसे स्पष्ट कारण पूछा जाए कि वह किन पस्थितियों में लाइसेंस पाना चाहते हैं। यदि आवेदन व्यापारी है तो उसे किससे खतरा है। व्यापार का कितना टर्नओवर है। वह कितना टैक्स चुकाता है, उसको किससे खतरा है। यदि किसी के जान का खतरा है तो वह खतरा किससे हैं, उससे क्या रंजिश चल रही है। लाइसेंस क्यों लेना चाहता है। एसपी के निर्देश पर अब तक उनके दफ्तर से पांच सौ से अधिक आवेदकों की फाइल दोबारा रिपोर्ट के लिए संबंधित थाने को भेजा जा चुका है। जिससे आवेदनकर्ताओं में हड़कंप मचा है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस पाने वालों से लाइसेंस लेने का कारण पूछने के लिए फाइलें दोबारा थाने भेजवाई जा रही, ताकि सही लोगों की फाइल आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed