{"_id":"5957e1a64f1c1b59448b4a1f","slug":"201498931622-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टाधारियों को 20 वर्ष बाद मिली पट्टे की जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टाधारियों को 20 वर्ष बाद मिली पट्टे की जमीन
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया (ब्यूरो)।अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुवा पार ग्राम सभा में 20 साल बाद पट्टाधारीयों को जमीन मिली है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसे जिलाधिकारी के निर्देश पर एंटी भू-माफिया टीम ने जाकर हटवाया।
बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुआ पार ग्राम प्रधान के अनुसार ग्रामसभा में 1996 में गांव के ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 718 में छह लोगों को भूमि आवंटित की गई थी। गाटा संख्या 717 में तीन लोगों को जमीन का पट्आ किया गया था। मगर पट्टा होने के कुछ दिन बाद ही गांव के कुछ लोगों ने उक्त पट्टे की भूमि पर मुकदमा कर कब्जा कर लिया। पट्टा होने के बाद भी गरीब पट्टेदार भूमिहीन ही रहे। सत्ता बदलते ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस संबंध में गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार के चौधरी, नायब तहसीलदार विराग पांडे और एंटी भू माफिया टीम राजस्व कर्मियों के साथ रतुवापार गांव पहुंची। जहां टीम ने कब्जेदारों को हटाकर पट्टेदारों को कब्जा दिलाया।
- अंबुज राय