{"_id":"59529f524f1c1b54768b4770","slug":"201498586962-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप स्थिति मुर्गी फार्म में रविवार रात चाकू मारकर की गई युवक की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह फरीदाबाद मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. उमर पुत्र शाह आलम निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव का निवासी है। फरिहां गांव निवासी बबलू खां के मुर्गी फार्म पर सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी रामजतन यादव (40) काम करता था। 21 जून की रात फरिहां निवासी खालिद और उमर मुर्गी खरीदने पहुंचे। दोनों दो हजार रुपये में दस मुर्गियां मांग रहे थे। रामजतन ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर इनमें विवाद हुआ था। उमर और खालिद गिरोह बाज हैं। वर्चस्व को लेकर रविवार रात दोनों पुन: मुर्गी फार्म पर पहुंचे और चाकू मारकर रामजतन की हत्या कर दी। आरोपियों का नाम दम तोड़ने से पहले रामजतन ने भी लिया था। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद सुरेंद्रनाथ यादव ने फरीदाबाद मोड़ पर खड़े मो. उमर को गिरफ्तार कर लिया। साथी की तलाश की जा रही है।