{"_id":"5bef04fabdec2269436ba33f","slug":"191542391034-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दे रहा मुकदमा उठाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी दे रहा मुकदमा उठाने की धमकी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सूद पर रुपये बांटकर कई लोगों की जमीन हड़पने वाले नगर पंचायत अजमतगढ़ के सभासद रमेश चतुर्वेदी के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। खुलेआम घूम रहा आरोपी केस दर्ज कराने वालों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। भयभीत पीड़ितों ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पीड़ितों में उर्मिला देवी पत्नी स्व. प्रह्लाद अग्रवाल, सुशील वर्मा पुत्र रमाशंकर और मो. यासिन पुत्र स्व. मोहम्मद अदालत का नाम शामिल है। यह सभी लोग नगर पंचायत आजमगढ़ के निवासी हैं। इन लोगों का आरोप है कि कस्बे का रहने वाला रमेश चतुर्वेदी सभासद है। वह लोगों को सूद पर रुपये देने का काम करता है। पीड़ितों ने भी रमेश से मजबूरी में सूद पर रुपये तो ले लिया लेकिन ब्याज देते-देते इनकी ज्यादातर प्रापर्टी समाप्त हो गई। इस प्रकार का खेल रमेश काफी दिनों से खेल रहा। बगैर साहुकारी प्रमाण पत्र लिए ही सूद पर रुपये देकर रमेश अब तक कई लोगों की जमीन, मकान, वाहन आदि अपने कब्जे में ले लिया है। रमेश के कर्ज से परेशान इन तीनों लोगों ने उसके विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में अलग-अलग तीथियों में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मारपीट, धमकी देने, घर में घूसकर पीटने, साहूकारी अधिनियम के तहत केस तो दर्ज कर ली है। पर आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह खुलेआम घूम रहा। पीड़ितों का आरोप है कि रमेश की थाने के कई पुलिसवालों से अच्छीखासी दोस्ती है। इसके चलते कोई उसके विरुद्ध जल्दी कार्रवाई नहीं करता। खुलेआम घूम रहा रमेश मुकदमा उठाने का दबाव बना रहा। केस न वापस लेने पर जान मारने की धमकी दे रहे। उसके भय से पीड़ित छिप-छिपकर रह रहे हैं। एसपी रविशंकर छवि ने कोतवाल जीयनपुर को कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन