फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 साल बाद 76 सचिवों से होगी रिकवरी

10 साल बाद 76 सचिवों से होगी रिकवरी

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
10 साल बाद 76 सचिवों से होगी रिकवरी
आजमगढ़। वर्ष 2010-11 में जिले की 76 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने ग्राम पंचायत का सोशल आडिट नहीं कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने इन सचिवों से पैसे की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शासन से मिले धन को खर्च करने के बाद ग्राम पंचायतों को खर्च का ब्यौरा देकर प्रतिवर्ष सोशल आडिट कराना पड़ता है। वर्ष 2010-11 में जनपद की 76 ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट नहीं हुआ था। क्योंकि सचिवों द्वारा जिला लेखा परीक्षा को उपलब्ध कराए गए खर्च के विवरण में व्यय के सापेक्ष बाउचर नहीं लगाए गए थे। इस पर जिला लेखा परीक्षा ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के पास भेज दिया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को इस मामले का कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके इस निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी 76 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिवों को लगभग 60 लाख रुपये की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तत्कालीन सचिवों को वसूली का नोटिस जारी किया गया है। लेकिन इनमें से ज्यादातर सचिव सेवानिवृत्त हो गए हैं और कुछ का तो निधन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed