फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तमंचा सटाकर क्लीनिक संचालक से लूटपाट

तमंचा सटाकर क्लीनिक संचालक से लूटपाट

Sat, 15 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
तमंचा सटाकर क्लीनिक संचालक से लूटपाट
पल्हनी। तरवां थाना क्षेत्र के नवरसिया बाजार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे क्लीनिक संचालक के यहां से दवा लेने आए बाइक सवार दो बदमाश संचालक को तमंचा सटाकर पांच हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने शनिवार को तरवां थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंगाल के रहने वाले कार्तिक मल्हारकर वर्षों से नवरसिया बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। कार्तिक ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। बुखार और दस्त की दवा ली। कार्तिक ने उन्हें 40 रुपये की दवा दी। युवकों ने दाम चुकाने के लिए 50 रुपये का नोट दिया। कार्तिक 40 रुपये काटकर 10 रुपये उन्हें वापस करने के लिए काउंटर खोला। इतने में एक बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया और काउंटर मौजूद करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए। रुपये लेकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। शनिवार सुबह कार्तिक ने तरवां थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed