फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, वृद्ध घायल

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, वृद्ध घायल

Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, वृद्ध घायल
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर बैठा वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र इंद्रजीत गांव के ही 60 वर्षीय चीखुरी के साथ किसी काम से आजमगढ़ आए थे। रविवार की देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठे वृद्ध चीखुरी गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल चीखुरी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। वहीं मृतक प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया। सुबह परिजन भी पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंच गए। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed