फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधानाध्यापक सहित चार पर धोखाधड़ी का केस

प्रधानाध्यापक सहित चार पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 13 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक सहित चार पर धोखाधड़ी का केस
जहानागंज। एसपी रविशंकर छवि के निर्देश पर मंगलवार को जहानागंज थाने में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित चार लोगों पर किशोरी के उम्र का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का केस दर्ज किया है। किशोरी की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि इन लोगों ने साजिशन उसक ीबेटी की उम्र अधिक दिखाते हुए सर्टिफिकेट बनाया था जबकि वह इनके स्कूल में कभी पढ़ी ही नहीं है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट मुहल्ला निवासी प्रधानाध्यापक रमायन यादव के अलावा जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविंद उर्फ कल्लू सिंह और उसके पिता गोविंद सिंह पुत्र अवधेश सिंह का नाम शामिल है। जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के अरविंद सिंह उर्फ कल्लू ने बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। इधर अपने दुराचारी बेटे को बचाने के लिए गोविंद सिंह ने पीड़िता की उम्र अधिक दिखाने के लिए गांव के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक रमायन यादव की मिलीभगत से पीड़िता का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में पेश कर दिया। इन लोगों ने पीड़िता को बालिग बताया और है उसकी मर्जी शामिल होने की बात कही। आरोपी के पिता की शिकायत पर सर्टिफिकेट की जांच के निर्देश पर एसपी ने जांच करवाई। जांच में पीड़िता के उम्र से छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर एसपी ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed