{"_id":"5a4928494f1c1b0d788b6116","slug":"181514743881-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास 13 अक्तूबर की रात नहर किनारे फेंकी मिली युवती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवती की बाद में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पुलिस ने हत्या व अपहरण के मामले में यह कार्रवाई की है।
13 अक्तूबर की रात रौनापार के पारा गांव स्थित शारदा सहायक खंड नहर के पास राहगीरों ने एक बोलेरो से युवती को फेंकते हुए देखा। लोगों ने सूचना पुलिस को दी और स्वयं भी काफी दूर तक बोलेरो का पीछा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को उठा कर सीधे महिला अस्पताल ले आई जहां से उसे रातों रात वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजन वाराणसी पहुंच कर उसकी शिनाख्त किए। पंद्रह दिनों तक युवती का वाराणसी में उपचार चला, इसके बाद परिजन आर्थिक तंगी के चलते उसे लेकर वापस लौट आए और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों ने रौनापार थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। एक माह तक चले उपचार के बाद युवती ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृत पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में नामजद संतोष पुत्र गुरुचरण व जगदीश पुत्र घुरहू निवासी चालाकपुर थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रौनापार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे मुखबिर की सूचना पर करखिया मोड़ से दोनों की गिरफ्तारी की गई।