फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस से छिप रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

पुलिस से छिप रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से छिप रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
मेजवां (आजमगढ़)। उचवां मोहल्ला निवासी युवक की गुुरुवार सुबह फूलपुर कस्बे के पठानपुरवा के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है कि लेनदेन के विवाद में फूलपुर पुलिस उस युवक को तलाश रही थी। वहीं, युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के संत कबीर नगर वार्ड स्थित उचवां मोहल्ला निवासी शंकर सोनकर के पुत्र संदीप (28) की शनिचर बाजार निवासी तालिब से कुछ दिनों पूर्व लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। तालिब की शिकायत पर पुलिस संदीप की तलाश कर रही थी। दो दिन पहले पुलिस ने संदीप के घर दबिश देकर उसके भाई प्रदीप को कोतवाली ले आई और बाद में छोड़ दिया। पुलिस के भय से संदीप छिपकर रह रहा था। बुधवार रात मुकामी कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने संदीप को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। गुरुवार सुबह पठान पुरवा दलित बस्ती के लोग शौच के लिए रेल पटरी की ओर गए तो पटरी पर संदीप का रक्तरंजित शव देख जानकारी परिजनों को दी। युवक का एक पैर शरीर से अलग था। सिर पर भी घाव थे। परिजनों ने संदीप के हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगेे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed