{"_id":"5a19b27d4f1c1bb6678bdfae","slug":"171511633533-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिला ढाई साल के लापता बालक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में मिला ढाई साल के लापता बालक का शव
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरायमीर। थाना क्षेत्र के गांव शेरवा से गुरुवार शाम को गायब ढाई साल के मासूम गका शव आखिकार घर के पास स्थित पोखरे से ही बरामद हो गया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिवार को सौंप दिया। दुबई से उसके पिता के आने पर शव को कफन दफन किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी जावेद का ढाई वर्षीय पुत्र मो. हबीब गुरुवार शाम को घर के बाहर खेल रहे था। अचानक वो गायब हो गया। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे की मोहल्ले में ख्रोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर के पास स्थित पोखरी में बच्चे के गिरने की आशंका व्यक्त करने पर उसमें भी खोजा जा रहा था। पुलिस मामले में अपहरण का रिपोर्ट कर बालक की तलाश कर रही थी। पोखरी में गोताखोरों की मदद से जलकुम्भी निकालकर तलाश किया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चल सका था। तीसरे दिन शनिवार को सुबह 11 बजे पोखरी में बालक का शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने रिश्तेदारों और ग्राम के सम्मानित नागरिकों के मौजूदगी में पंचनामा बनाकर शव परिवार को सौंप दिया।