फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फेरी लगाने निकले अधेड़ की पोखरे में डूबकर मौत

फेरी लगाने निकले अधेड़ की पोखरे में डूबकर मौत

Wed, 30 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
फेरी लगाने निकले अधेड़ की पोखरे में डूबकर मौत
मुबारकपुर(आजमगढ़)। घर से फेरी लगाने निकले गांव बलुआ कटरा के कबाड़ी की थाना के सामने स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बलुआ कटरा निवासी अवधेश वर्मा (60) पुत्र स्व. रमानंद वर्मा बाजार में कबाड़ी की दुकान करता है। मंगलवार को सुबह 10 बजे वो घर से फेरी लगाने के लिए निकला था। दोपहर 12 बजे के आसपास पोखरे में उतराता उसका शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निकलवा परिजनों को सूचित किया। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज किया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पुत्र राजू ने बताया कि पोखरे के किनारे पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चले गए और डूब कर उनकी मौत हो गई। ठेला पोखरे के किनारे मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed