{"_id":"5c3a3104bdec22735e2d3b42","slug":"161547317508-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों को बनाएंगे प्रभावी तो सुधरेगी व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नवागत पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार शुक्रवार की देर रात जिले की कमान संभालने के बाद दूसरे दिन शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। अपनी प्राथमिकताओं के विषय में एसपी ने बताया कि थानों पर सुनवाई न होने की वजह से लोग उच्चाधिकारियों के यहां आते हैं। इस दौरान पीड़ित को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में थानों की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं का वहीं से निस्तारण कराया जाएगा। ताकि समस्याग्रस्त व्यक्ति को थाने से न्याय मिले और वह भटकने को मजबूर न हो। जिन वादों का निस्तारण थाना स्तर पर नहीं हो पाएगा। उसका हमारे या अन्य अधिकारियों के स्तर से निस्तारण किया जाएगा। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए हमसे पूर्व के अधिकारियों ने काफी प्रयास किया। जिसका परिणाम है कि काफी हद तक इसमें सुधार हुआ है, लेकिन उन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। खासतौर से महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं जाएंगे। महिला हिंसा से जुड़े मामलों पर रोक लगाने का प्रयास होगा। जिले में ट्रैफिक की समस्याएं काफी है। जल्द ही भ्रमण करके जाम लगने वाले प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर वहां सुधार का कदम उठाया जाएगा। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए लोगों को जागरुक करते हुए रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग के लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। ताकि हमारे सिपाही, दरोगा सहित अन्य अधिकारी खुश होकर काम करें। ताकि पुलिस की छवि में सुधार हो। हर जगहों पर कुछ अच्छे तो कुछ बुरे लोग भी हैं। विभाग के गंदे लोग हमें कत्तई पसंद नहीं है। ऐसे लोगों के विरुद्ध भी वही कार्रवाई की जाएगी। जो अपराधियों के साथ की जाती है। एसपी ने कहा कि यह जिला हमारे लिए नया नहीं है। इससे पूर्व भी वह सीओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए शनिवार की देर रात को पुलिस लाइन परिसर में बैठक आयोजित कर अपराध समीक्षा कर मातहतों से समस्याओं का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।