फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फर्जी लाभार्थी बन मुआवजे के लिए क्लेम करने वालों पर एफआईआर, दो और संदिग्ध मिले

फर्जी लाभार्थी बन मुआवजे के लिए क्लेम करने वालों पर एफआईआर, दो और संदिग्ध मिले

Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
फर्जी लाभार्थी बन मुआवजे के लिए क्लेम करने वालों पर एफआईआर, दो और संदिग्ध मिले
आजमगढ़। भूमाफियाओं की ओर से विभागीय कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर दो और ऐसे लोगों की ओर से फिर मुआवजे के लिए क्लेम के लिए गया था, जो 20 साल से ज्यादा समय से लापता हैं। मामला मुआवजा जारी करने से पहले ही पकड़ा में आ गया था। विभाग की ओर से दोनों फर्जी लाभार्थियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही दो और ऐसे मामले पकड़ में आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में हाईवे में आई जमीनों का फर्जी मालिक खड़ा कर मुआवजे की धनराशि हड़पने का खेल किया गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही 30 साल से लापता बूढ़नपुर तहसील के भीलमपुर छपरा निवासी सुग्रीव राम पुत्र धनई के नाम पर फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर उसके नाम से एक प्राइवेट बैंक में फर्जी खाता खुलवाने और मुआवजे के रूप में आई 95 लाख रुपये की धनराशि हड़पने का मामला सामना आया था। मामले में आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि दो ऐसी जमीन के मुआवजे के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में क्लेम किया गया, जिसके मालिक भी लगभग 20 साल से लापता है। इसमें राम उदय पुत्र शिवदान निवासी लोहरा थाना अतरौलिया के नाम से .0113 एकड़ और मुनेसर पुत्र खदेरू के नाम से .0151 एकड़ जमीन के लिए फर्जी आदमी खड़ा कर मुआवजे के लिए क्लेम किया गया था। हालांकि इस बार इन्हें मुआवजा जारी करने से पहले ही जांच में पकड़ लिया गया। मामले में विभाग के तत्कोलीन बाबू योगेंद्र सिंह की ओर से तहरीर दी गी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरओ आलोक वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टी की है। इसके साथ ही दो और ऐसे मामले पकड़ में आने की बात कही जा रही है।0000
विज्ञापन

लगभग 20 साल लापता दो व्यक्तियों के नाम से फर्जी आदमी खड़ा कर हाईवे आई जमीन के मुआवजे के लिए क्लेम किया गया था। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा, सीआरओ
00000
कर्मचारियों को पढ़ाया इमानदारी का पाठ
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभू षण सिंह ने विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में तैनात विवादित बाबू योगेंद्र सिंह को हटाने के बाद गुरुवार को विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ सीआरओ को तलब किया गया। इस दौरान सभी को कार्य इमानदारी के साथ पूरे करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed