फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उपकृषि निदेशक ने किया तालाबों का निरीक्षण

उपकृषि निदेशक ने किया तालाबों का निरीक्षण

Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक ने किया तालाबों का निरीक्षण
आजमगढ़। जनपद में क्रिटीकल जोन में पहुंचे पल्हनी और सठियांव विकास खंड में सरकार द्वारा संचालित खेत तालाब योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के लाभार्थी कृषकों के खोदे गए तालाब का उपकृषि निदेशक पीके शर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सिंचाई के साथ ही मछली पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान उप कृषि निदेशक ने पल्हनी विकास खंड के करेन्हुआ और ककरहटा गांव्रों औ सठियांव विकास खंड में निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए तालाब का प्रयोग सिंचाई और मछली पालन के लिए करें। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार संगम सिंह ने बताया कि वर्ष 2016-17 में खेत तालाब योजना फेज-2 के तहत आजमगढ़ के दो विकास खंड पल्हनी और सठियांव का चयन किया गया है। इस योजना का मुख्य उदेश्य वर्षा के जल को अधिकाधिक संचित कर फसलों की सिंचाई के लिए प्रयोग करना और भूमि के जल ग्रहण क्षमता में वृद्वि करना है। इस योजना में लाभार्थी कृषक की जमीन पर तालाब खोदा जाएगा, दोनो विकास खंडों से 22-22 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। प्रत्येक तालाब की लागत शासन द्वारा अधिकतम रू-105000.00 (एक लाख पांच हजार मात्र) निर्धारित की गई है जिस पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। योजना में कृषकों का चयन पहले आओ पहले पाओ के क्रम में किया जाना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान करेन्हुआ विरेन्द्र, परियोजना प्रभारी कंचन कुमार भारती, अवर अभियंता पीएन यादव, महेंद्रनाथ यादव, सुनत्त्ील यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed