{"_id":"59dbc68f4f1c1b86698b4eb0","slug":"161507575439-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से कुचलकर घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से कुचलकर घायल महिला की मौत
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील के पास रविवार की रात करीब आठ बजे ऑटोरिक्शा से उतरते समय अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान देर रात को जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी सोनबरसा देवी (55) पत्नी लालचंद राम रविवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से लौटने के दौरान सगड़ी तहसील के पास रात करीब आठ बजे वह ऑटोरिक्शा से उतर रही थी, तभी पीछे से बाइक सोनबरसा को टक्कर मारते हुए निकल गई। इसी बीच सड़क पर गिरी सोनबरसा पर से और तीन बाइक गुजर गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। सोनबरसा एक पुत्री और तीन पुत्रों की मां थी।
वहीं अंबारी संवाददाता के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के इंडेन गैस एजेंसी के पास रविवार की रात आठ बजे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महेश (19) पुत्र अशोक गुप्ता निवासी सरायमीर घायल हो गया। वह रविवार की रात आठ बजे बाइक से कहीं जा रहा था। इंडेन गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से वह घायल हो गया।