फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बहू और पोते पर लगाया हत्या का आरोप

बहू और पोते पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 01 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बहू और पोते पर लगाया हत्या का आरोप
तहबरपुर। थाना क्षेत्र के जीगना करमनपुर गांव में बुधवार को घर से लापता हुए युवक की दूसरे दिन गुरुवार को घर से थोड़े दूर पर पोखरे से लाश बरामद हुई। उसकी मां ने अपनी बहू और पोते पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

केस दर्ज कराने वाली वृद्ध महिला श्यामदुलारी पत्नी स्व. लुरखुर तहबरपुर थाना क्षेत्र के जीगना करमनपुर गांव की रहने वाली है। उसने अपनी बहू आशा देवी पत्नी स्व. लौटू और उसके बेटे राजेश यादव को आरोपित किया है। श्यामदुलारी का आरोप है कि उसका बेटा विजेंद्र यादव विकलांग था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार चलाने के लिए विजेंद्र अपनी गाड़ी चलाता था। श्याम दुलारी का आरोप है कि उसकी बहू आशा देवी और पोता राजेश अक्सर अपने विजेंद्र को परेशान किया करते थे। इनकी नजर उसके हिस्से की जमीन पर थी। इसी रंजिश मेें बुधवार की शाम को इन मां-बेटे ने विजेंद्र की हत्या कर शव घर से थोड़े दूर पोखरे में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह विजेंद्र की लाश घर से थोड़े दूर पर स्थित पोखरे से बरामद हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सीओ बूढनपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि आरोपी आशा और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को विजेंद्र के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed