{"_id":"5984b7964f1c1bc2218b4602","slug":"161501869974-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नगद और तीन लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख नगद और तीन लाख के आभूषण चोरी
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। एक दूकानदार के तीन मंजिला इमारत में छत के रास्ते गुरुवार की रात घुसे चोर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नगद और करीब तीन लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डाग स्क्वाड टीम के साथ मौका मुआयना की।
गणेश मोदनवाल पुत्र फूलचंद की अहरौलाबाजार में तीन मंजिलामकान है। निचले हिस्से में दूकान है और ऊपर गणेश परिवार सहित रहते हैं। गुरुवार की रात चोर मकान के पिछले हिस्से से चढ़े और दूसरे तल पर बने एक कमरे में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक लाख रुपये नगद और करीब तीन लाख के गहने चुरा लिए। शुक्रवार की सुबह गणेश के परिवार की महिलाएं जगीं तो चोरी के बारे में पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वाड की टीम बुलाई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अहरौला बाजार में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं होने से बाजार के लोगों में दहशत है। लोग पुलिस पर रात के समय लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ बूढनपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
चोरी का आभूषण और सामान छोड़कर भागे चोर
आजमगढ़ । बरदह थाने में तैनात दरोगा रमेश कुमार पटेल ने गुरुवार को थाने में फरार चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बरदह थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव निवासी अतीस, उसरीखुर्रमपुर गांव निवासी आलम, जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन गांव निवासी सुजीत और सुभाष राम को आरोपित किया है। दरोगा का आरोप है कि आरोपीगण जौनपुर जिले के गरोठन गांव निवासी सुभाष राम के घर में चोरी का सामान रखे हुए थे। दो अगस्त की रात पुलिस ने छापेमारा तो आरोपी फरार हो गए। मौके से चोरी के आभूषण, मोबाइल, विदेशी टार्च और 22 हजार रुपये नगद बरामद हुआ। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।