फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घायल सिपाही ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

घायल सिपाही ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
कटानी बाजार (आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार शाम आटोरिक्शा से बाइक में टक्कर के बाद हुई मारपीट के बाद तनाव को देखते हुए गांव में तीसरे दिन मंगलवार को भी फोर्स तैनात रही। घायल सिपाही ने भी सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने दोनों तरफ के तीन लोगों को आरोपित किया है। इसके पहले दोनों पक्षों की तहरीर पर 28 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अखिलेश चौहान रविवार की शाम पांच बजे पत्नी प्रेमशीला के साथ बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में कामरान अपना आटो घर से बाहर निकाल रहा था। अखिलेश की बाइक में आटो से टक्कर लगने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मारपीट, पथराव और हवाई फायरिंग हुई थी। तभी से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

घायल सिपाही मुखराम यादव की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में समधीपुर (चौहान बस्ती) निवासी अखिलेश चौहान, सिकंदरपुर गांव निवासी कामरान, फैजान अहमद को आरोपित किया गया है। सिपाही मुखराम यादव का आरोप है कि सिकंदरपुर में दो समुदायों के बीच मारपीट होने की सूचना पर वह साथी संग मौके पर पहुंचे। सिपाहियों को देखकर आरोपीा आपा खो बैठे और हमला बोल दिया। इसमें मुखराम यादव घायल हो गए। इसी मामले में रविवार देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों तरफ से 28 लोगों को आरोपित किया गया है। तनाव को देखते हुए तीसरे दिन मंगलवार को भी गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि सिकंदरपुर में मामला शांत है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed