{"_id":"5b8d7a3742c7924674625eda","slug":"141535998519-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठ साल की बच्ची से फेरीवाले ने किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठ साल की बच्ची से फेरीवाले ने किया बलात्कार
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाटघाट(आजमगढ़)। बड़ी बहन के साथ मचान पर बैठकर मक्के की रखवाली कर रही आठ वर्षीय बालिका संग एक फेरी वाले युवक ने बलात्कार किया। वहां से भागी पीड़िता की बड़ी बहन ने घर जाकर परिवार वालों को पूरी बात बताई तो लोग खेत में पहुंचे और रंगे हाथ आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वही बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव बना हुआ है। डीआईजी विजय भूषण, एसपी रविशंकर छवि, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ सोमवार की दोपहर घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में बने मचान पर बैठकर मक्के की रखवाली कर रही थी। खेत सड़क से सटा हुआ है। बगई चांदपट्टी गांव निवासी एहसान पुत्र इस्लाम गांव-गांव फेरी लगाकर सूप बेचता है। उधर से गुजरने के दौरान दोनों बच्चियों को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने साइकल रोक कर मचान पर चढ़ने लगा। युवक की मंशा भांपकर बड़ी बहन कूदकर भाग निकली। युवक ने छोटी बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया । उधर बड़ी बहन घर पहुंची और परिवार वालों को सारी बात बताई। परिवार के लोग भाग कर खेत में पहुंचे। एक खेत में बच्ची की चीख सुनाई देने पर लोग वहां पहुंचे और रंगेहाथ एहसान को पकड़ लिया और बालिका को परिवार के लोग जिला महिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर गांव में पहुंचे एसओ रौनापार गिरिजेश बहादुर सिंह ने आरोपी एहसान को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी विजय भूषण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।