{"_id":"5a01f4cf4f1c1b71548bb683","slug":"141510077647-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से नहीं मिल पाए अलाउद्दीन, रिश्तेदारों को अब भी नहीं यकीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे से नहीं मिल पाए अलाउद्दीन, रिश्तेदारों को अब भी नहीं यकीं
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्रा बाजार। मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबुजैद की गिरफ्तारी से अभी तक उसके रिश्तेदार और ग्रामीण हतप्रभ हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। घर पर जुटे रिश्तेदारों का एक ही कहा है कि उसका आचरण कभी खराब नहीं रहा। एटीएस के बुलाने पर उसके पिता अलाउद्दीन गांव के कुछ लोगों के साथ लखनऊ गए थे, लेकिन उन्की बेटे से मुलाकात नहीं हो पाई। एटीएस की ओर से उसे चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। घरवाले उसकी गिरफ्तारी के लिए पाकिस्तानी दोस्तों को दोस दे रहे हैं।
अबै जैद के घर पर मौजूद उसके बड़े पिता इम्तेयाज अहमद ने बताया कि एटीएस के बुलावे पर उसके पिता अलाउद्दीन लखनऊ गए थे। सोमवार को अबुजैद की पेशी नहीं हो पाई थी। मंगलवार को एटीएस की ओर से उसे चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। अलाउद्दीन ने बेटे से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। वो लखनऊ से वापस घर के लिए निकल चुके हैं। वहीं, छाऊ गांव में जैद के घर पर मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। इम्तियाज ने बताया कि अबुजैद का घर 60 वर्ष से ज्यादा पुराना है। दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। छत चू रही है। हम तीन भाई हैं इम्तियाज, अलाउद्दीन और नसीरुद्दीन। इम्तियाज और नसीरुद्दीन मुंबई में रहते हैं। जियाउद्दीन ने बताया कि अबु काफी सीधा-साधा लड़का है। पूरे गांव से पूछा जाए सारे यही कहेंगे। मो. मुतीन और सकलेन ने कहा कि जैद के बारे में मैंने कभी भी कुछ खराब नहीं सुना।पता नहीं यह कैसे हो गया समझ में नहीं आ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि अबुजैद के पिता भी पहले अरब देश में रह चुके हैं। इसकी कारण दोनों बेटे भी वहां गए थे। मंगलवार को जिले में एटीएस के आने की अफवाहें उड़ती रहीं। वहीं, एसपी सिटी एस गंगवार ने बताया कि मामले की जांच एटीएस की ओर से की जा रही है। अभी एटीएस के यहां आने की सूचना नहीं है।