फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   करेंट लगने से युवक की मौत, साथी झुलसा

करेंट लगने से युवक की मौत, साथी झुलसा

Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से युवक की मौत, साथी झुलसा
बूढनपुर । महराजगंज थाना क्षेत्र के सूरजूपुर बौढिय़ा गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि बचाने के चक्कर में उसका साथी झुलस गया। झुलसे युवक को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृत युवक प्रेमचंद (28) पुत्र लालसा प्रसाद महराजगंज थाना क्षेत्र के सूरजपुर बौढिय़ा गांव का निवासी था। प्रेमचंद अपने गांव में चक्की चलाता था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह चक्की चलाने के लिए स्टार्ट कर रहा था। लेकिन मोटर में सप्लाई नहीं पहुंच रही थी। जिसकी वजह से वह स्टार्ट नहीं हो रहा था। इस दौरान प्रेमचंद विद्युत तार को जोडने लगा। तभी उसे करेंट पकड़ लिया और वह झुलसने लगा। यह देख उसका मित्र हृदयलाल विश्वकर्मा (30) प्रेमचंद को बचाने पहुंचा तो वह भी झुलस गया। परिवार के लोग जब तक इन दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि प्रेमचंद की मौत हो गई। जबकि हृदयलाल का इलाज चल रहा है। प्रेमचंद एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed